mobilenews
udp-property

बिजली की दरें बढ़ाने को मंजूरी, विरोध

| August 8, 2012 | 0 Comments

उदयपुर। महंगाई से हालांकि आम आदमी ऊपर नहीं आ पा रहा है और एक बार फिर राज्यि सरकार ने बिजली के बिल पर बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। उधर भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध किया है।

राज्य सरकार ने बिजली कंपनियों के घाटे को कम करने का हवाला देते हुए यह बढ़ोतरी की है। सामान्य श्रेणी के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 80 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले आठ सितंबर को भी बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय भी बिजली दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया गया था।
जानकारों के अनुसार 300 यूनिट से अधिक बिजली इस्तेमाल करने वालों को प्रतिमाह 80 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देना होगा। फिलहाल यह दर 4.35 पैसे है जो अब 5 रुपए 15 पैसे हो जाएगी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अब बिजली की दरें और बढ़ाकर आमजन व राजस्थान के गरीब किसान का जीना दूभर किया जा रहा है। यह गरीब के साथ सरासर नाइंसाफी है। नगर परिषद परिषद उपसभापति महेन्द्रसिंह शेखावत ने भी चेतावनी देते हुए इसे अविलम्ब वापस लेने की मांग की।

Tags: , , ,

Category: Featured

Leave a Reply

udp-education