Archive for March 18th, 2014

फायरिंग में घायल युवक की मृत्यु
गंभीर घायल की स्थित यथावत उदयपुर। भूमि विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में होली के दिन हुई दिन दहाडे़ फायरिंग में घायल युवक की निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल उसके मित्र की हालत खतरे से बाहर है।

19 से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
उदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के तहत 19 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रस्तुत करना आरंभ हो जाएगा। नामांकन 26 मार्च तक सुबह 11 बजे से मध्यान्ह 3 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

महाकाल में रंगपंचमी पर मनेगा फाग महोत्सव
उदयपुर। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में रविवार को हुई फाग महोत्सव समिति की बैठक में फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी पर 21 मार्च को रंगपंचमी पर प्रथम भव्य फाग महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय किया गया।

धूमधाम से मना रंगों का त्योहार
एसपी के आदेश से नहीं खेल सके पुलिसकर्मी उदयपुर। रविवार को होली से शुरू हुआ दो दिनी रंग पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जहां रविवार को होली के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में गली-मोहल्लों में होलिका दहन किया गया वहीं सोमवार को रंगोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।

मूर्ति स्थापना आज, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
फतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर स्थित वाटिका में दिवंगत गुरू श्यामसुन्दरदास की मूर्ति स्थापना बुधवार को होगी। सुबह हरिबोल प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें विभिन्न गांवों से आने वाली प्रभात फेरियां शामिल होंगी।

चढ़ते समय ट्रेन के नीचे आते बचा विकलांग
आखिर कब जागेगा रेल प्रशासन फतहनगर। सर्वाधिक यात्रीभार देने के बावजूद रेल प्रशासन अब तक कस्बे का रेलवे स्टेशन उपेक्षित है। प्लेाटफॉर्म नीचा होने के कारण होली की रात्रि को एक और हादसा होते बच गया। एक विकलांग ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में नीचे गिर पड़ा।

भाविप फतहनगर शाखा सम्मानित
फतहनगर। भारत विकास परिषद की फतहनगर शाखा को सम्मनित किया गया है। मिडिया प्रभारी शंकरलाल चावड़ा के अनुसार दक्षिण प्रान्त में फतहनगर शाखा द्वितीय रही।
पाठक दीर्घा