Category: Featured
अब उदयपुर में नहीं मिलेंगे पायरेटेड सॉफ्टवेयर
प्रदेश में कम्प्यूटर ट्रेडर्स के बंद से 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित Udaipur. प्रदेश में कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा माइक्रोसोफ्ट कम्पनी की नीतियों के विरोध में की गई हड़ताल से प्रदेश में आज लगभग 25 करोड़ का कारोबार प्रभावित हआ। इसी सन्दर्भ में आज उदयपह्नर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन की हुई बैठक में कुछ निर्णय लिये [...]
अभयारण्यों में वन्यजीव गणना आरंभ
बंद रहेगा सैलानियों का प्रवेश Udaipur. जिले के अभयारण्यों में वैशाखी पूर्णिमा पर शनिवार सुबह से वन्यजीव गणना शुरू हो गई। गणना के चलते शनिवार को सैलानियों का प्रवेश बंद रहा। रविवार को भी पर्यटकों का प्रवेश बिलकुल बंद रहेगा।
ट्रेलर-टेम्पो की टक्कर में तीन मरे, 10 घायल
Udaipur. राष्ट्रीय राजमार्ग 8 स्थित ऋषभदेव चौराहे पर शनिवार सुबह एक ट्रेलर ने टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कार इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 10 घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि तीनों मरने वालों के टुकडे़ [...]
ठाकुरजी के दर्शन को उमडे़ श्रद्धालु
जगदीश मंदिर में पाटोत्सव Udaipur. श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक और उदयपुर का प्रतीक बन चुके जगदीश चौक स्थित भगवान जगन्नाथ के जगदीश मंदिर में वैशाखी पूर्णिमा पर पाटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। ठाकुरजी के दर्शन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा।
रेडियोग्राफर्स सामूहिक अवकाश पर
एक्स-रे मशीनें बंद Udaipur. एमबी चिकित्सालय के रेडियोग्राफर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकाल के अवकाश पर चले गए। हड़ताल के बाद चिकित्सालय में करीब 25 से अधिक एक्स रे मशीनें ठप हो गईं। मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी में संविदा पर लगे रेडियोग्राफर ने रोगी के एक्सरे किए।
राज्य के कम्प्यूटर ऑपरेटर्स 25 को बंद रखेंगे कारोबार
माइक्रोसोफ्ट कम्पनी की कथित दमनकारी नीति का विरोध Udaipur. माइक्रोसोफ्ट की कथित गैर जिम्मेदाराना एंव दमनकारी नीति के विरोध में सम्पूर्ण राजस्थान के 10 हजार से अधिक कम्प्यूटर टे्रडर्स एंव ऑपरेटर्स कल 25 मई को अपना करोबार बंद रखेंगे।
बच्चों को वापस मिल पाएगी राशि?
Udaipur. हालांकि राजीव गांधी डिजीटल विद्यार्थी योजना के तहत विद्यार्थियों को मिले छह हजार के बदले आधी रकम के दिए गए चाइनीज टेबलेट में कमीशनखोरी का खुलासा हो गया, उन पर कार्रवाई भी हो गई लेकिन इस बीच फंसे विद्यार्थियों का क्या होगा, इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
सब जूनियर शतरंज : पहले दिन मेजबान का दबदबा
पांच शातिर संयुक्त बढ़त पर Udaipur. चेस इन लेकसिटी व चेसमेन चेस एकेडमी की मेजबानी में ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका ओपन वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान लेकसिटी के शातिरों का दबदबा रहा।
आरसीए ने एक बार फिर लहराया परचम
Udaipur. राजस्थान कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित जूनियर रिसर्च फैलोशिप -2013 में एक बार फिर परचम लहराया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉं. एस. आर. मालू ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
















पाठक दीर्घा