Header Banner

पहुंची अर्चित की पार्थिव देह

BY — July 26, 2011

उदयपुर. सियाचिन की बर्फानी छोटी पर शहीद हुए उदयपुर के नौनिहाल युवा लेफ्टिनेंट अर्चित वर्दिया की पार्थिव देह मंगलवार को उदयपुर पहुँच गयी. अर्चित के शव को सम्मान के साथ एकलिंगगढ़ छावनी ले जाया गया. जानकारों के अनुसार फिलहाल छावनी के चिकित्सालय में रखा गया है. शहीद का अंतिम संस्कार रानी रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा. बताया गया की सेना के जवान गार्ड ऑफ ऑनर देंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में सेना, प्रशासन, गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन भी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. बताया गया की शहीद की पार्थिव देह सेना के वाहन में राखी जायेगी जो छावनी से अर्चित के बड़े पापा दस माछला मगरा स्थित निवास पहुंचेगी. यहाँ से शव यात्रा रानी रोड श्मशान पहुंचेगी.

 

साभार : भास्कर.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply