रेव पार्टी में पुलिस ने दी दबिश
उदयपुर। शहर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने गत रात बड़ी कार्रवाई कर अहमदाबाद हाइवे स्थित उदय पैलेस होटल व रिसोर्ट पर हो रही रेव पार्टी व सामूहिक वेश्यावृत्ति के मामले में छापा मारकर करीब 70 व्यक्तियों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया। इनमें 14 महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक अजयपाल लाम्बा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल बसंत एवं मंगेजाराम को बोगस ग्राहक बनाकर रिसॉर्ट में आयोजित रेव पार्टी में एंट्री की। डील फिक्स होने पर कांस्टेबल के इशारे पर गिर्वा डिप्टीे रानू शर्मा के नेतृत्व में गोवर्धन विलास थानाधिकारी अब्दुल रहमान ने करीब 30 पुलिस जवानों के साथ देर रात रिसॉर्ट पर छापा मारा।

गिर्वा डिप्टी रानू शर्मा ने बताया कि पार्टी में एंट्री दो तरह से दी गई थी। स्टैण्डर्ड रेट छह हजार एवं मध्यम पार्टी की रेट चार हजार रुपए प्रति व्यक्ति थी। यह लडकियों के आधार व खानपान पर तय की गई थी।

हिस्ट्रीशीटर है रिसॉर्ट मालिक : शर्मा ने बताया कि गोवर्धन विलास थाने के हिस्ट्रीशीटर होटल मालिक पंकज बंसल ने पत्नी के साथ मिलकर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी का गुप्त प्रचार-प्रसार कई व्यवसायी समूहों को भेजा गया था। पंकज ने ही विभिन्न दलालों से संपर्क कर भोपाल, मुंबई, दिल्ली, आगरा, नीमच, अहमदाबाद आदि स्थानों से लडकियां बुलाई थीं। पार्टी में शिरकत करने वाले व्यवसायियों में अहमदाबाद, किशनगढ़, डूंगरपुर, सूरत, वलसाड़ आदि जगह से मार्बल एवं कपड़े के व्यापारी शामिल हैं। मौके से पंकज फरार हो गया व उसकी पत्नी नीलिमा ने अपने आपको रिसॉर्ट का केयरटेकर बताया। पुलिस ने उसके पास से भारी राशि बरामद की जो पार्टी के आयोजन से हुई बताते हैं। अलग अलग समूहों में आए लोगों में एक समूह ऐसा भी था जिसने अपने साथ की महिलाओं को सत्यनारायण कथा में भाग लेने गुजरात भेज दिया था। अगले दिन उन्हें भी वहां जाना था।
तीन दलाल लाये 14 युवतियां : तीन दलाल जोधपुर का अजय दाधीच, वलसाड़ से वकील व सेक्टर 14 उदयपुर से अर्जुन ने लडकियों को यहां लाने में मुख्य भूमिका निभाई। इनमें चार हजार से 15 हजार तक की लड़कियां शामिल थीं।
भोग विलास के साधन मौजूद : शर्मा ने बताया कि रेड के दौरान होटल के 4 कमरों में जोर-जोर से डीजे पर जोर जोर से म्यूजिक बजाया जा रहा था। खुले तौर पर शराब पी व पिलाई जा रही थी। सामूहिक वेश्यावृत्ति हो रही थी। स्टेण्डर्ड वाली पार्टी का पैसा ज्यादा था व लड़कियों की रेट ज्यादा थी तथा उन्हें एक्सक्लूसिव रुम्स उपलब्ध कराए गए थे। इन रूम्स के अन्दर प्राइवेट स्वीमिंग पुल भी थे।
You must be logged in to post a comment.
very nice information amazing post…!