Header Banner

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

BY — August 8, 2011

उदयपुर. शहर के बोहरवाडी स्थित लुकमान साहब की दरगाह में दाउदी बोहरा जमात (शबाब) की ओर से फर्शी कार्य करवाने के विरोध में दाउदी बोहरा जमात (यूथ) की ओर से रैली निकल कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया. वहीँ नमाज का समय हो जाने के कारण कलक्ट्रेट पर ही नमाज भी अदा की गयी. बताया गया की शबाब गुट न वक्फ बोर्ड से कार्य करवाने की इजाज़त मांगी थी. इस पर स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू किया गया. दरगाह में चल रहे निर्माण को रोकने के लिए दाउदी बोहरा जमात यूथ की ओर से निकले गए जुलूस में पुरुष, महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे. प्रदर्शन कारियों का आरोप था की दरगाह में काम करवाने वाले दरगाह पर कब्जा करना चाहते हैं.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply