Header Banner

घायल कार्यकर्ता अहमदाबाद रेफर

BY — August 8, 2011

उदयपुर. जिले के कानोड़ भाजपा सम्मेलन से पहले रविवार को हुई झड़प में घायल वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह गुट के दो कार्यकर्ताओं को सोमवार को गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया। इधर, मारपीट के आरोपी पूर्व गृहमंत्री गुट के समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पूर्व विधायक के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन भी दिया। बताया गया कि दो कार्यकर्ताओं को गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर कर दिया। एक कार्यकर्त्ता के दोनों हाथ में फ्रैक्चर तथा सिर में लाठी के वार से दस टांके भी लगे हैं। कालू सिंह के बाएं हाथ में फ्रैक्चर तथा शरीर के अंदरूनी चोट होने के चलते अहमदाबाद रेफर करना पड़ा। दोपहर में पूर्व विधायक भींडर के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया. इसमें दोषी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कि गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply