Header Banner

जिसे रखे भगवान, कौन बिगाड़े उसका काम

BY — August 10, 2011

उदयपुर. बुधवार सुबह नगर के शक्ति नगर में रेत से भरा ट्रक पलट पलट गया ओर उसके नीचे एक वृद्ध दब गया. शुक्र है की वृद्ध तो बच गए लेकिन उसके पैरों में फ़्रेक्चर हो गया. जानकारी के अनुसार गुरमुख सोह्वानी रोजाना सुबह सनातन मंदिर जाते हैं ओर मंदिर से लौटकर पास की दिवार पर बैठ जाते हैं. आज भी वहीँ बैठे थे. रेत से भरा ट्रक आया ओर उसने छोटी सी पुलिया से निकलने का प्रयास किया. रास्ता काफी संकडा होने के करण उसने ट्रक पीछे लिया ओर वापस आगे निकला लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण ट्रक का पहिया जमीन में धंस गया जिससे ट्रक गुरमुख की ओर पलटने लगा. यह देख कर ट्रक चालक भाग गया. मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गयी. पार्षद विजय आहूजा को पता चलने पर वे आये ओर जेसीबी मंगवाकर रेत हटवाई. रेत खाली कर ट्रक को सीधा करवाया. करीब १५ मिनट तक नीचे दबे रहने से गुरमुख दास घबरा गए. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

 

 

फोटो : कमल कुमावत

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply