Header Banner

बाँसवाड़ा में परमाणु विद्युत परियोजना सयंत्र लगेगा

BY — August 11, 2011
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने राजस्थान के बासवाड़ा में माही बजाज सागर बांध के नजदीक एक नई परमाणु विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए स्थान का चयन कर लिया है यह जानकारी राज्यसभा सदस्य अश्क अली टॉक के तारांकित प्रश्न के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी. नारायण सामी ने दी.उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने हाल ही में 700 मेगावाट क्षमता वाले स्वदेशी दाबित भारी पानी रियेक्टरों के चार यूनिटों को स्थापित करने के लिए राजस्थान में माही बजाज सागर बांध बासवाड़ा के निकट स्थित चयनित स्थल के लिए सिद्धांतः अनुमोदन दे दिया है.परमाणु ऊर्जा विभाग की चयन समिति ने राजस्थान में माही बजाज सागर बांध बासवाड़ा के निकट उच्च स्थल का चयन करने के लिए सिफारिश की थी।
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply