Header Banner

रक्षाबंधन पर महिलाओं ने किया निशुल्क सफर

BY — August 13, 2011

उदयपुर.रक्षाबंधन पर शनिवार को रोडवेज बसों में महिलाओं ने निशुल्क यात्रा का आनंद लिया. बिना टिकट लिए महिलाएं रोडवेज बसों में सफर करते हुए घर पहुँच कर भाइयों को राखी बाँधी. उदयपुर से संचालित आसपास जाने वाली सभी बसे महिला यात्रियों से ठसाठस भरी थी। आम दिनों के मुकाबले पुरुषों से महिला यात्रियों की संख्या अधिक दर्ज की गई। रोडवेज प्रशासन की ओर से चैकिंग के दौरान महिला यात्रियों से शुल्क लेने के बारे में पूछा भी गया. यात्री भार देखते हुए कुछ अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply