Header Banner

अतीत के आईने से..

BY — August 14, 2011

यह कॉलम शुरू करने का हमारा उद्देश्य उदयपुर के लोगों को पुराने उदयपुर से वृद्ध लोगों की आँखों में रचे-बसे उदयपुर से रूबरू करना है. उस समय का उदयपुर कैसा था ओर आज का उदयपुर तो हम देख ही रहे हैं. उस समय लोगों के नैतिक मूल्य कितने मजबूत थे ओर आज किसी के पास किसी के लिए समय नहीं है. कहाँ वो सादगीपूर्ण जीवन ओर कहाँ यह घोटालों से भरी दुनिया. हमारा यही प्रयास है कि उन पुरानी विस्मृत होती यादों को सहेज सकें ओर कभी फुर्सत के क्षणों में याद करके या उदयपुर न्यूज़ पर देख कर मुस्कुरा उठें. स्वतंत्रता दिवस के ६४ वर्ष पूरे कर ६५ वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तब इन बातों का ओर अधिक ध्यान आता है. फिलहाल प्रति सप्ताह नया पोस्ट प्रसारित किया जायेगा. अगर आपके पास भी ऐसी यादों का खज़ाना है तो कृपया हमें जरूर भेजें. प्रसारण योग्य होने पर पोर्टल पर प्रसारित किया जायेगा. इन पर आपकी प्रतिक्रियाओं का हमें हमेशा की तरह इंतज़ार रहेगा.

संपादक, उदयपुर न्यूज़.इन

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply