Header Banner

प्रत्याशियों के नामांकन

BY — August 16, 2011
नामांकन दाखिल करती पलकांश.

उदयपुर. सुखाडिया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के तहत मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के अग्रिम संगठनों की ओर से समर्थित प्रत्याशियों ने अपने पर्चे भरे. एनएसयुआई की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश मीणा ऍन मौके पर गायब हो गए. एनएसयुआईकी ओर से उपाध्यक्ष के लिए पलकांश राव, महासचिव के लिए राजेंद्रसिंह चुंडावत एवं हितेश पालीवाल ने संयुक्त सचिव के लिए पर्चा भरा. प्रत्याशी ढोल-बाजे तथा अपने समर्थकों के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचे. अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की ओर से अध्यक्ष के लिए कनकमल कटारा के पुत्र नयन कटारा ने परचा भरा. छात्र संघर्ष समिति की ओर से परमवीर सिंह चुंडावत ने नामांकन दाखिल किया. परमवीर सिंह एम.बी. कोलेज के अधिष्ठाता डी. एस. चुंडावत के पुत्र हैं.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply