Header Banner

लेकसिटी प्रेस क्लब पराजित

BY — August 16, 2011

उदयपुर. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सोमवार को होटल शिकारबाडी के मैदान पर पार्षद इलेवन एवं लेकसिटी प्रेस क्लब के मध्य खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पार्षद इलेवन ने लेकसिटी प्रेस क्लब को पराजित किया. होटल शिकारबाडी मैदान पर पार्षद इलेवन के कप्तान धनपाल स्वामी ने लेकसिटी प्रेस क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन बारिश के चलते मेच 15 ओवर का दिया गया लेकसिटी प्रेस क्लब की तरफ से सलामी बल्लेबाज नरेन्द्र पुरबिया और निर्मल चोबीसा उतरे पुरबिया ने 15 बोल में 4 चोके की मदद से 20 रन बनाये तथा रन आउट हो गए , निर्मल चोबीसा ने 24 गेंदों में अपनी टीम के लिए 7 रनों का इजाफा किया और वह भी रन आउट होगये . प्रेस क्लब के लिए सबसे ज्यादा 29 रन सावन दोषी ने बनाये और नोट आउट रहे , भगवानलाल ने 1, मो.इलियास ने 11, चंचल सनाढ्य ने 1 1 रन का योगदान दिया , संजय खाब्या बिना कोई रन बनाये आउट हो गये. निर्धारित 15 ओवर में प्रेस क्लब का स्कोर 93 रन रहा. जवाब में पार्षद इलेवन ने 3 खिलाडियों के नुकसान पर लक्ष्य पूरा कर मैच जीत लिया. पार्षद इलेवन की जीत में बल्लेबाज रमेश खोखावत का विशेष योगदान रहा इन्होने 35 गेंदों में 44 रन बनाकर नोट आउट रहे. पार्षद इलेवन के लिए मनोहर सिंह ने 8, भंवरसिंह ने 12 और राजेश सिंघवी ने 3 रन बनाये मैन ऑफ़ दी मैच पार्षद इलेवन के रखेश खोखावत रहे इस अवसर पर सभापति रजनी डांगी ने दोनों टीम के खिलाडियों को स्मृति चिन्ह दिए.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply