Header Banner

फतह सागर पर युवाओं का नुक्कड़ नाटक रविवार को

BY — August 20, 2011

उदयपुर. लेकसिटी के युवाओं द्वारा अन्ना हजारे के समर्थन में रविवार को फतह सागर पर शाम ५.३० से सात बजे नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा.कार्यक्रम के आयोजक यश शर्मा ने बताया कि नाटक में जनता को जन लोकपाल विधेयक के बारे में जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा देशभक्ति गीत, केंडल मार्च ही किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उदयपुर के युवाओं का कार्यक्रम है. उन्होंने बताया कि देश को युवाओं के समर्थन की जरूरत है. कार्यक्रम को उदयपुर.ब्लॉग की ओर से सपोर्ट किया गया है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply