Header Banner

जगदीश में जन्माष्टमी आज, अस्थल में कल

BY — August 21, 2011

सेलिब्रेशन मॉल में रोटरी हेरिटेज की ओर से स्पर्धाएं

उदयपुर. शहर के जगदीश मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी देर रात हर्षोल्लास से मनाया जायेगा वहीँ अस्थल मंदिर में सोमवार को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जायेगा. जगदीश मंदिर में बधाई गान का दौर जारी है. रोटरी क्लब हेरिटेज ओर सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम जन्माष्टमी के आयोजन हुए. इसमें ८ वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखी गई. सभी बच्चे कृष्ण ओर राधा का रूप धारण कर आये. बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए कवितायेँ ओर गाने भी सुनाए. क्लब की ओर से प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया. रविवार को एक चित्र कला प्रतियोगिता हुई जिसमें ११ वर्ष तक के बच्चों ने हिस्सा लिया. इसमें १२० बच्चों ने अपनी भावनाएं कागज पर उतारी. इसमें भी ३ विजेताओं तथा ३ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गए. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनुभव लाडिया, सचिव दीपक सुखाडिया सहित कई सदस्य मौजूद थे.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply