Header Banner

वोट नहीं देने को लेकर मारपीट

BY — August 23, 2011

उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गत दिनों हुए छात्रसंघ चुनाव में अपने चहेते प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर एक जूनियर छात्र को पीटने का मामला सामने आया है. इस सम्बन्ध में जूनियर छात्र ने सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया है. बताया गया की जयपुर निवासी नयनसुख यादव रत को खाना खाकर अपने दोस्त के साथ कमरे पर खाना खा रहा था. वहां सीनिअर दो छात्र आये ओर उसे साथ चलने को कहा. दोनों उसे साथ बिठाकर कुम्हारों का भट्टा स्थित किसी दशरथ सिंह के घर ले गए जहाँ तीनो ने मिलकर नयनसुख को मारा. आरोपियों का कहना था कि नयनसुख ने उनके प्रत्याशी को वोट नहीं दिया जिससे वह हार गया. नयनसुख के चिल्लाने पर ये उसे टीएसवी होस्टल ले गए ओर छत पर जूतों, लकड़ी, बेल्ट से मारपीट की. एक घंटे तक मारने के बाद उसे किसी को नहीं बताने कि धमकी देकर वहां से रवाना हो गए. फिर नयन सुख ने अन्य साथियों को बताया. उनके साथ वह सूरजपोल थाने पहुंचा ओर मामला दर्ज करवाया.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply