छोटा मदार छलका, अब पीछोला का इंतज़ार

BY — August 27, 2011
छोटा मदार तालाब छलकने पर पहुंचे युवा.
थूर की पाल से बहते पानी को देखने पहुंचे युवा.
मदार नहर का जल स्तर ४.५ फीट पर था.

उदयपुर. वर्षा का निरंतर चल रहा दौर शनिवार को कुछ थम सा गया. सुबह-सुबह कुछ देर जरूर रिम-झिम हुई लेकिन फिर कड़क धूप निकल आयी. उधर शहर के फतह सागर झील में पानी लाने वाला छोटा मदार तालाब छलक गया. फतह सागर में पानी कि आवक अभी बरकरार है. चिकलवास एनिकट से मदार नहर में पानी साढ़े ४ फीट के स्तर पर चल रहा है. फतह सागर झील का स्तर ७.२ फीट हो गया तो पीछोला झील का स्तर भी करीब ९.५ फीट पहुँच गया. लोगों को जल्द ही पीछोला के छलकने का इंतज़ार है. थूर की पाल से बहते पानी को देखने काफी शहर वासी पहुंचे वहीँ छोटा मदार तालाब पर भी युवा उमड़ पड़े.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *