Header Banner

सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री 1 सितम्बर को उदयपुर में

BY — August 29, 2011

उदयपुर. सूचना एवं जन सम्पर्क, परिवहन, राज्य बीमा एवं देवस्थान राज्यमंत्री अशोक बैरवा तीन दिवसीय प्रवास पर एक सितम्बर को उदयपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बैरवा एक सितम्बर को दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर पहुंचेंगे. नारायण सेवा संस्थान में श्याम मंदिर कमेटी खाटू श्यामजी(सीकर) के भेजे गए विकलांग बच्चों के इलाज के संबंध में मुलाकात करेंगे। वे इसके पश्चात रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। बैरवा 2 सितम्बर को 9 बजे मंगलवाड (चित्तौड) में खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह एवं विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे दोपहर 2 बजे उदयपुर पहुँच कर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। 3 सितम्बर को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply