Header Banner

कार चलाने के शौकीनों, तैयार हो जाओ

BY — September 13, 2011

उदयपुर. कार चलाने के शौक़ीन लोगों के लिए लेकसिटी राउंड टेबल ट्रेज़र हंट प्रतियोगिता लेकर आया है. इसका आयोजन राऊंड टेबल इंडिया के तहत लेकसिटी राऊंड टेबल १८ सितम्बर को उदयपुर शहर में किया जायेगा. इसके तहत प्रतियोगी को अपनी कार में ३० किलोमीटर की यात्रा तय करनी होगी. आयोजक संजय दक ने बताया कि कार को सिटी क्षेत्र से निकालना होगा. हालांकि रूट अभी अनुमति के अभाव में तय नहीं हो पाया है. उन्होंने बताया कि करीब १०० प्रतिभागियों के भाग लेने का अनुमान है. प्रथम विजेता प्रतियोगी को एसर लैपटॉप, द्वितीय को पेनासोनिक २४ इंच का एलसीडी तथा तृतीय विजेता को पेनासोनिक का डिजिटल कैमरा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि कार चलाने के दौरान गति की कम और ब्रेन की अधिक ज्यादा जरूरत होती है. यह स्पर्धा गति के लिए नहीं बल्कि मस्तिष्क की है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply