कहाँ है अप्पू घर का प्रस्ताव

BY — September 16, 2011

मनोरंजन पार्क का शिलान्यास हुआ था २००८ में

शिलान्यास बोर्ड.

उदयपुर.उदयपुर में अप्पूघर बनने का प्रस्ताव तीन साल से ठन्डे बस्ते में पड़ा है हालांकि सभापति रजनी डांगी जल्द ही बैठक कर इस पर विचार करने की बात कह रही हैं।

उल्लेखनीय है कि गुलाब बाग से हिरन सज्जनगढ़ अभ्यारण्य  स्थानांतरित करने के बाद यह पिंजरा वर्षों से खाली पड़ा था। हिरन वाले पिंजरे के स्थान पर अप्पूघर बनना प्रस्तावित था। वर्ष २००८ में इसकी चार दीवारी बनाने के लिए शिलान्यास भी किया गया था. चार दीवारी तो बन गयी लेकिन अप्पू घर शुरू नहीं हो पाया।

जानकारों के अनुसार अप्पू घर बीओटी (बिल्ट, ऑपरेट एंड ट्रांसफर) आधार पर बनना था। यहाँ लगने वाले अम्यूजमेंट एक्विपमेंट्स, स्लाइड्स आदि तय नहीं हो पाए और मामला ठन्डे बस्ते में चला गया।

उधर सभापति रजनी डांगी ने बताया कि ठन्डे बस्ते में जाने जैसी कोई बात नहीं है. शीघ्र ही इस बारे में बैठक कर विचार किया जायेगा।

गुलाब बाग में वह स्थान जहाँ अप्पू घर बनना प्रस्तावित है.
दिल्ली के अप्पू घर में लगा झूला.
दिल्ली के अप्पू घर में लगी स्लाइड्स.
Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *