महंगाई के विरोध में भाजपा का धरना

BY — September 19, 2011
कलक्टर कक्ष के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा नेता.

उदयपुर. केंद्र सरकार के पेट्रोल एवं राज्य सरकार के बिजली की दरों में वृद्धि करने के विरोध में भाजपा शहर जिला की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया. नेताओं ने कहा कि चारों ओर महंगाई का बोलबाला है. आम जनता त्रस्त है. ऐसा कौनसा क्षेत्र रह गया है जिसमें दरें नहीं बढ़ाई गई. दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ रही है. सुबह १० से दोपहर एक बजे तक प्रदर्शन के बाद में जिला कलक्टर कक्ष के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन भी किया. इस दौरान udaipur जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व विधायक शांतिलाल चप्लोत, किरण जैन, सभापति रजनी डांगी, चंचल अग्रवाल सहित कई नेता मौजूद थे.

Print Friendly, PDF & Email
Tags: , ,
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *