Header Banner

इंडियाज गोट टैलेंट ३ पर धर्मेन्द्र-शाहिद का भंगड़ा

BY — September 22, 2011


उदयपुर. इंडियाज गोट टैलेंट-३ के सेट पर चंडीगड़ के शो स्टॉपर्स ग्रुप ने पारम्परिक पंजाबी पोशाक में ‘झूम बराबर झूम’ गाने पर शानदार प्रदर्शन किया जिस पर मेहमान शाहिद कपूर और सोनम कपूर के साथ जज धर्मेन्द्र, किरण खेर और सोनाली बेंद्रे भी मुग्ध हो गए। ग्रुप के जोर देने पर पांचों मंच पर पहुंचे. धरमजी को तो यह इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने कुछ-एक खास सिग्नेचर मूव्स किए। फिल्म में पंजाबी किरदार निभा रहे शाहिद कपूर और धरमजी ने तब तक नाचना और दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा जब तक थक नहीं गए. यह कार्यक्रम कलर्स चैनल के इंडियाज गोट टैलेंट-३ पर शुक्रवार २३ सितंबर रात ९.०० बजे दिखाया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply