Header Banner

फिलहाल पुराना समय ही रहेगा शिक्षकों के लिए

BY — September 29, 2011

आदेश वापस लेने की खुशी व्यक्त करते शिक्षक नेता.

उदयपुर. राज्य के शिक्षकों का समय फिलहाल पुराना ही रहेगा. गुरुवार को बीकानेर से प्रराम्भिक शिक्षा निदेशालय से शिक्षा निदेशक डॉ. वीणा प्रधान ने जारी आदेश में कहा कि राज्य सरकार के अगले आदेश नहीं आने तक पुराना समय चक्र यानी १०.३० से ४ बजे तक का ही रहेगा.

क्यूँ करना पड़ा

राज्य सरकार ने १४ सितम्बर को एक आदेश निकालकर शिक्षकों का समय एक अक्टूबर से कुल ७.३० घंटे यानी ८.३० से ४ बजे तक कर दिया था. शिक्षकों ने इस पर काफी प्रदर्शन किये थे और एक अक्टूबर से स्कूल बंद करने की तैयारी थी. पंचायतीराज शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि आदेश आने के बाद शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुह मीठा कराया.
udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply