Sat, September 12, 2026
Header Banner

भगोरा की जमानत पर सुनवाई अब 7 को

BY — October 3, 2011


उदयपुर. वोट के बदले नोट प्रकरण में गिरफ्तार पूर्व भाजपा सांसद महावीर भगोरा व फगन सिंह कुलस्ते की जमानत पर सुनवाई, न्यायाधीश की व्यस्तता के कारण आज नहीं हो सकी. दिल्ली की तीसहजारी कोर्ट में सीबीआई की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय में न्यायाधीश सुनीता धींगडा सहगल के कार्य व्यस्तता के कारण आज वोट के बदले नोट प्रकरण की वीडीयो रिकार्डिंग व अन्य सबुतों को नही देख पाईं व सीबीआई की तरफ से सरकारी वकील भी अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके. अत : आज पुर्व भाजपा सांसद महावीर भगोरा व फगन सिंह कुलस्ते की जमानत नहीं हो सकी. न्यायाधीश ने अगली सुनवाई ७ अक्टुबर १२ बजे नियत की है.

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply