Header Banner

स्पॉट पेंटिंग अब 7 अक्टूबर को

BY — October 3, 2011

वन्यजीव सप्ताह में चित्र पहचान एवं क्विज

गुलाब बाग के जंतुआलय परिसर में आयोजित क्विज में भाग लेते बच्चे.

उदयपुर. 57वें वन्यजीव सप्ताह के तहत सोमवार को स्कूलों के छात्र-छात्राओं हेतु चित्र पहचान एवं क्विज (प्रश्नोत्तरी) लिखित का आयोजन जन्तुआलय परिसर गुलाबबाग में किया गया। उपमुख्य वन्यजीव प्रतिपालक राहुल भटनागर के अनुसार चित्र पहचान प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 3 एवं कक्षा 4 से 5 वर्ग क्विज प्रतियोगिता कक्षा 6 से 8 वर्ग में शहर के 10 विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। 4 अक्टूबर को वन्यजीव अभयारण्य, कुम्भलगढ में प्रकृति भ्रमण होगा. जिसमें शहर के प्रबुद्घ प्रकृति प्रेमी एवं विद्यार्थी भाग लेंगे। 5 अक्टूबर को छात्र-छात्राओं हेतु होने वाली स्पॉट पेन्टिंग प्रतियोगिता विद्यालयों में अवकाश के कारण 7 अक्टूबर को होगी। प्रतियोगिता आयोजन का समय स्थान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आलोक स्कूल, हिरण मगरी सेक्टर-11 में सुबह 9 से 12 बजे तक किया जायेगा।
udaipurnews

udaipur

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply