जसपिंदर नरूला लगायेगी पंजाबी तड़का

BY — October 4, 2011

 दशहरा-दीपावली मेले में आयेंगे कॉमेडी आर्टिस्ट कृष्णा-सुदेश

 लिटिल चैम्प्स हेमंत ब्रिजवासी ओर मानसी भरद्वाज भी आयेंगे

मानसी भारद्वाज

उदयपुर (udaipurnews)। नगर परिषद की ओर से शहर में कराए जाने वाले दशहरा दीपावली मेले में इस साल शहरवासियों को पंजाबी गानों पर झूमने के साथ ही हंसने का मौका भी मिलेगा। इस बार जहाँ पंजाबी तड़का लगाने जसपिंदर नरूला आएँगी वहीँ दर्शकों को हंसाने के लिए कॉमेडी आर्टिस्ट कृष्णा-सुदेश की जोड़ी आएंगी तो नन्हे कलाकारों में लिटिल चेम्प्स के हेमंत ब्रिजवासी, मानसी भारद्वाज आएंगे। परिषद मे उप सभपति महेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को कलाकार चयन समिति की हुई बैठक में कलाकारों के नाम फाइनल किए गए।

जसपिंदर नरूला
हेमंत ब्रिजवासी

मेला संयोजक धनपाल स्वामी ने बताया कि 17 अक्टूबर से होने वाले मेले में एक्स फैक्टर में उदयपुर का नाम रोशन करने वाला दीवाना ग्रुप भी शहरवासियों का मनोरंजन करेगा। बॉलीवुड नाइट में शिवानी कश्यप कश्यप प्रस्तुति देगी। इसी क्रम में एक शाम कवि सम्मेलन के नाम भी होगा जिसमें कई ख्यातनाम कवि प्रस्तुतियां देंगे। मेले के दौरान पहले दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं का कार्यक्रम होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *