Header Banner

हमीद लाला हत्याकांड का आरोपी सिल्वेस्टर फरार

BY — October 8, 2011


उदयपुर udaipur: सोहराबुद्दीन शेख का कथित साथी हमीद लाला हत्याकांड का आरोपी सिल्वेस्टर यहाँ उदयपुर की एक स्थानीय कोर्ट से फरार हो गया. गुजरात (बडोदा) पुलिस उसे यहाँ एक मामले में पेशी पर लेकर आई थी. जानकारों के अनुसार सिल्वेस्टर तुलसी और सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले का गवाह है. बताया गया कि वह शौच जाने के बहाने उदयपुर के रेती स्टैंड से भाग निकला. जानकारी के अनुसार पेशी कराकर पुलिस उसे वापस ले जा रही थी तब, अहमदाबाद मार्ग पर बलीचा में रेस्टोरेंट पर खाना खाया. तब गाडी के चालक ने ब्रेक कम लगने की बात कही.आगे दूर तक कहीं मैकेनिक नहीं मिलने की जानकारी से वे वापस शहर की ओर आये ओर रेती स्टेंड पर काम करवाया. उस दौरान सिल्वेस्टर उर्फ दीपू ने शौच का बहाना बनाया. इस पर पुलिस ने उसकी हथकड़ी खोल दी. काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला. गार्ड के होश उड़ गए. उसने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. हिरन मगरी थाने में आरोपी के खिलाफ गार्ड इंचार्ज की ओर से मामला दर्ज कराया गया है. बताया गया कि दीपू पर बडोदा में फिरौती के मामले में बिल्डरों पर फायरिंग का मामला दर्ज है.
udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply