Header Banner

चाँद में समाये ‘पिया’

BY — October 15, 2011
पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोलती विवाहिता. udaipurnews

उदयपुर udaipur. करवा चौथ पर शनिवार को सुहागिनों ने सुहाग की सलामती और लंबी उम्र के लिए कामना कर व्रत रखे. इस दौरान दिन भर वे निराहार रही. शाम को चंद्र दर्शन करने के बाद चौथ माता की कथा सुनी. पूजा-अर्चना कर पति के हाथ से जल ग्रहण किया और व्रत खोला.

सामूहिक उद्यापन के दौरान कथा सुनती महिलाएं. udaipurnews

कई पुरुषों ने भी पत्नियों का साथ देने के लिए व्रत रखा. प्रमुख बाजारों में आज काफी भीड़ रही. पूजा के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी. चाँद के दर्शन होते ही महिलाएं छतों पर पहुँची ताकि आसानी से चंद्र दर्शन हो सकें. फिर जल का चंद्र को अर्घ्य दिया, मिट्टी के करवे से जल ग्रहण कर व्रत खोला.
udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply