Header Banner

शहीद पुलिस कर्मियों का स्मरण

BY — October 21, 2011
पुष्प चक्र अर्पित करते पुलिस महानिरीक्षक गोविन्द गुप्ता.
पुष्प माला अर्पित करते पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ.

उदयपुर. udaipur पुलिस शहीद दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शोक परेड का आयोजन हुआ. शहीद दिवस पर गत वर्ष देश में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पुलिस महानिरीक्षक गोविन्द गुप्ता ने शोक परेड का निरिक्षण कर सलामी ली. इस दौरान १ सितम्बर २०१० से ३१ अगस्त २०११ तक शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम का स्मरण किया गया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ, उप महा निरीक्षक (जेल) निसार अहमद, एएसपी कालूराम रावत, तेजराजसिंह सहित कई पुलिस अधिकारीयों और अन्य कर्मचारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्प मालाएं अर्पित की.

हथियार झुकाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते जवान.

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply