सिटी पैलेस में कलम व दवात पूजा

BY — October 29, 2011


udaipur. यहां सिटी पैलेस में शनिवार को पारंपरिक वैदिक रीति से दवात व कलम पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। परंपरानुसार कार्तिक शुक्ल तीज के दिन महाराणा ऑफ मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन कार्यालय पर प्रात: श्रेष्ठ मुहूर्त पर दवात व कलम पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। परंपरानुसार मेवाड़ राजपरिवार व फाउण्डेशन के चेयरमेन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी अरविन्द सिंह मेवाड़ की कलम व दवात को परंपरागत ढंग के साथ शंभूनिवास से फाउण्डेशन कार्यालय पर लाया गया जहां दवात व उनकी कलम के साथ ही नई बहियों की पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद दवात व कलम पुन: शंभू निवास ले जाई गई। इस अवसर पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। पूजनोपरांत विभिन्न ट्रस्टों की बहियों को ट्रस्ट उपसचिव को सौंपी गई।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *