Header Banner

नहीं खेल पायेंगे ओपनर आकाश चोपड़ा!

BY — November 2, 2011

राजस्थान को झटका

रणजी मैच कल से

तैयारियां पूरी

एम. बी. हॉस्पिटल में इलाज करवाने पहुंचे आकाश.

उदयपुर. udaipur के फील्ड क्लब पर रणजी मैच गुरुवार से शुरू होगा लेकिन बुधवार को राजस्थान की टीम को एक तगड़ा झटका लगा जब उसकी ओपनर आकाश चोपड़ा को कमर में दर्द हुआ. उन्हें एमआरआई के लिए एम. बी. हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उनकी पूर्ण जांच की गई. सूत्रों के अनुसार आकाश का खेलना मुश्किल है.
उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह राजस्थान और कर्नाटक की टीम ने कडा अभ्यास किया. राजस्थान टीम ने कोच अमित असावा और हरीश जोशी के निर्देशन में अभ्यास किया.
उन्होंने बताया कि मैदान पर करीब एक हज़ार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है. अगर दर्शकों की संख्या बढ़ी तो शामियाने तानकर ओर कुर्सियां लगवा दी जायेंगी. खिलाडियों की प्रेक्टिस देखने के लिए युवाओं की भीड़ रही. उन्होंने बताया कि मैच सुबह ठीक ९.३० बजे शुरू हो जायेगा. प्रतिदिन ९० ओवर जरुरी है. अगर ९० ओवर नहीं हुए तो मैच अतिरिक्त समय चलेगा.

udaipur news

udaipurnews

प्रेक्टिस करते खिलाडी.
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply