Header Banner

संगीत की महफ़िल 11 को उदयपुर में

BY — November 9, 2011

–    बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया और संतूर वादक पं. शिव कुमार शर्मा आयेंगे

उदयपुर. udaipur के प्रख्यात तबला वादक पंडित चतुरलाल की स्मृति में शिल्पग्राम में ११ नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम स्मृतियाँ में विख्यात संतूर वादक पं. शिव कुमार शर्मा और  बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया प्रस्तुतियाँ देंगे. कार्यक्रम का आयोजन पं. चतुरलाल मेमोरिअल सोसायटी की ओर से प्रमुख सहयोगी वेदांता ग्रुप के साथ किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रकाश संगीत शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे. साथ ही सूफी कव्वाली के नामचीन नजीर और नसीर अहमद खान वारसी प्रस्तुतियाँ देंगे.
उल्लेखनीय है कि चौरसिया और शर्मा पहले भी यहाँ आ चुके हैं. दोनों महारथियों ने फिल्म चांदनी का संगीत भी दिया है.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply