Header Banner

गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु

BY — November 10, 2011

गुरु नानक जयंती पर हुए कई कार्यक्रम

आशीष लेते बच्चे.
शबद कीर्तन करता रागी जत्था.

उदयपुर. गुरु नानक जयंती पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया. गुरुद्वारों में अखंड पाठ का समापन हुआ वहीं रागी जत्थों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया. सेवाधारियों ने लंगर में सेवाएं दी. सुबह से मत्था टेक कर आशीष मांगने का क्रम सुबह से बना रहा. सचखंड दरबार में ज्ञानी अजित सिंह, जसवीर सिंह, हर सिमरन सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन किये. यहाँ रक्त दाताओं ने रक्तदान भी किया. वहीं शास्त्री सर्कल पर गुरूद्वारे में देहरादून वाले गुरमीत सिंह ने शबद कीर्तन किया. निशान साहब का चोला बदलने के बाद यहाँ कीर्तन हुआ. गुरुद्वारा अर्जन दरबार में भी शबद गायन हुआ.
udaipur news

udaipurnews

गुरूद्वारे में शबद गायन सुनते श्रद्धालु.
लंगर में उमड़ा जनसैलाब.
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply