Header Banner

रोड मरम्मत प्रभावी करने को विकेन्द्रीकरण पर विचार

BY — November 15, 2011
केन्द्रीय भूतल और परिवहन राज्य मंत्री तुषार चौधरी और डॉ. सी. पी. जोशी.

उदयपुर. सडकें सही रहे, उनकी मरम्मत का कार्य प्रभावी हो, इसके लिए केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय निचले स्तर पर शक्तियों के विकेन्द्रीकरण पर विचार कर रहा है. यह जानकारी केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी ने उदयपुर के फतह प्रकाश के दरबार हॉल में ऑपरेशन एण्ड मेन्टीनेस ऑफ नेशनल हाईवे की कार्ययोजना एवं समस्याओं विषय पर आयोजित मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की 9 वीं बैठक में अध्यक्षता करते हुए दी।

उदयपुर के फतह प्रकाश पैलेस स्थित दरबार हॉल में बैठक में भाग लेते सदस्य.

उन्होने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग बेहतर बने, इसके लिए मंत्रालय सतत् प्रयत्नशील है. अन्य महत्वपूर्ण स$डकों का निर्माण सीमेन्ट कंक्रीट से हो, इसकी संभावनाओं पर विचार किया जायेगा.
बैठक में पॉवर पोईन्ट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भूतल मंत्रालय द्वारा स$डक निर्माण एवं मरम्मत के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि स$डकों के निर्माण, रखरखाव एवं हस्तानान्तरण ( ओ.एम.टी.) योजना के तहत 4 से 9 वर्ष दीर्घ अवधि रखरखाव अनुबंध कार्ययोजना भी बनाई गई है।
बैठक में भूतल परिवहन राज्यमंत्री डॉ तुषार ए. चौधरी, सचिव ए.के.उपाध्याय तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply