Header Banner

शकीरा ने सराहा दीपा के बालों को

BY — November 15, 2011

एसआईईआरटी पहुँची शकीरा ने पूछा, क्या इस्तेमाल करती हो इतने अच्छे बालों के लिए

एसआईईआरटी के बाहर पहुँची कार में मौजूद शकीरा. photo : kailash tank

udaipur. कड़ी सुरक्षा में कोलम्बियाई पॉप सिंगर शकीरा मंगलवार शाम सहेलियों की बड़ी के सामने स्थित एसआईईआरटी में बालिकाओं से मिली. निर्धारित समय से करीब १५ मिनट देरी से पहुँची शकीरा को सीधे एसआईईआरटी के अंदर ले जाया गया जहाँ उन्होंने दीपा नाम की लड़की के खूबसूरत बालों की तारीफ की और कहा कि बालों को इतना खूबसूरत रखने के लिया वो क्या इस्तेमाल करती है? इसी प्रकार एक अन्य लड़की ने शकीरा से पूछा कि वो बहुत पढ़ना चाहती है.
उल्लेखनीय है कि वे यहाँ रियल एस्टेट टायकून के. पी. सिंह के जन्मदिन की पार्टी में शिरकत करने आई हैं. वे यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते ग्रामीण आदिवासी बालिकाओं से मिली और उनसे बातचीत की. उनके बीच दुभाषिये का रोल सुलगना राय ने निभाया.
उधर मीडियाकर्मियों में उस समय रोष छा गया जब शकीरा के जाने के बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा कि वहां कई अधिकारीयों के बच्चे और परिजन मौजूद थे. मीडियाकर्मियों का कहना था कि उन्हें बुलाकर भी बाहर रखा गया जबकि जिन अधिकारीयों की ड्यूटी थी, उन्होंने पहले ही अपने बच्चों को अंदर भेज दिया.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply