Header Banner

पायरोटेक यूनिट – 2 को बेस्ट एसएमई अवार्ड

BY — November 18, 2011
मुंबई में आयोजित समारोह में बेस्ट एसएमई अवार्ड-२०११ प्राप्त करते हुए बायें से दूसरे पायरोटेक इलेक्टोनिक्स के निदेशक अमित तलेसरा.

udaipur. डीएण्डबी व एक्सिस बैंक द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय स्तर का पुरूस्कार बेस्ट एसएमई अवार्ड-२०११ से इस वर्ष के लिये गुड़स एण्ड कम्पोनेंट क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहिचान बनाने वाली उदयपुर की इलेक्ट्रोनिक क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स को मुबंर्ई में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्रों की ३४ अन्य कम्पनियों को भी देश में उत्कृष्ट कार्यों के लिये ये पुरूस्कार प्रदान किये गये.
पायरोटेक के अधिकारी महेशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि उक्त पुरूस्कार कम्पनी के निदेशक अमित तलेसरा ने नेशनल स्मॉल स्केल इन्डस्ट्रीज कारपोरेशन के चेयरमेन एण्ड सीएमडी डॉ. एच. पी. कुमार व एक्सिस बैंक की चेयरमेन शिखा वर्मा से प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि उक्त पुरूस्कार प्रति वर्ष इस क्षेत्र में गत कई वर्षो से कार्यरत कम्पनियों को निरंतर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किये जाने पर दिया जाता है.
उन्होंने बताया कि पुरूस्कार के लिये देश भर से आयी करीब ८६०० प्रविष्टियों को विभिन्न चरणों में उसकी विशिष्टता के लिये परखा गया व अवार्ड जीतने  वाले का नाम एक विशेष ज्यूरी द्वारा निकाला गया। यह पुरूस्कार प्राप्त होने पर कम्पनी को और अधिक नई ऊँचाइयाँ हासिल करने में सहायता मिलेगी.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply