पूर्व सांसद भगोरा का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत

BY — November 21, 2011
रेलवे स्टेशन पर भगोरा का स्वागत करते कार्यकर्त्ता.

udaipur नोट के बदले वोट मामले में पूर्व भाजपा सांसद महावीर भगोरा का तिहाड़ जेल से रिहा होकर घर लौटने पर उदयपुर सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. भाजपा देहात जिला प्रवक्ता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि उदयपुर सिटी स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुये भगोरा को फूल मालाओ से लाद दिया. इस अवसर पर भाजयुमो, भाजपा व महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने वातावरण में अपूर्व उत्साह व जोश का संचार किया.
देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत व महामंत्री रोशनलाल जैन ने मेवाडी पाग पहनाई. इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमोद सांमर, नगर परिषद सभापति रजनी डागीं शहर जिला प्रवक्ता चचंल अग्रवाल, विजय प्रकाश विप्लवी, नरेश पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका मुन्दडा व साधना भट्ट,  युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री, सत्यनारायण मोची सहित सैकडो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
यहाँ से खुली जीप में भगोरा जुलुस के रूप में सूरजपोल स्थित भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा तक पहुंचे जहाँ माल्यार्पण कर आजीवन सच्चाई व ईमानदारी की राह पर चलने की शपथ ली.
उनके घर पर भगोरा की धर्मपत्नी लाजवंती ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व मावली में भी स्वागत किया गया.
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *