Header Banner

नौ जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

BY — November 22, 2011

सेन समाज का सामूहिक विवाह आयोजन

सेन समाज के सामूहिक विवाह आयोजन में बैठे वर-वधु.

udaipur. सेन समाज के मंगलवार को टाउनहाल में हुए छठें सामूहिक विवाह आयोजन में 9 जोडे़ परिणय सूत्र में बंधे। सेन समाज विकास संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि सुबह 9 जोड़ों की सामूहिक बारात राजस्थान महोला विद्यालय से निकाली गई। दूल्हेअ घोडे़ पर सवार थे तो दुल्हानें बग्घी। में बैठी थीं। बारात में सबसे आगे शाही बैण्डव मधुर धुनें बिखेर रहा था। महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। सेन महाराज की सज्जित झांकी भी सजी थी। शोभायात्रा में युवा बैण्डस की धुनों पर थिरक रहे थे वहीं आतिशबाजी भी जोरों पर हुई। शोभायात्रा सूरजपोल, बापू बाज़ार, बैंक तिराहा होते हुए टाउनहाल पहुंची। बारातियों का समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पिफर क्रमबद़ध होकर वर ने तोरण की रस्मप अदा की। फिर सामूहिक भोज हुआ. आयोजन में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज खींची, राजकोट के उद्योगपति डी. एन. परमार, तोताराम मारू, मथुरालाल सेन सहित कई गणमान्य लोग शरीक हुए.
udaipur news

udaipurnews

नौ जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply