Header Banner

वास्वो एवं सोनी के चित्रों की प्रदर्शनी सिटी पैलेस में 25 से

BY — November 23, 2011

भगवत प्रकाश फोटो गैलरी में 25 नवंबर से 31 मार्च 2012 तक चलेगी

udaipur. सिटी पैलेस संग्रहालय के जनाना महल में स्थित भगवत प्रकाश फोटो गैलेरी में 25 नवंबर को चित्रकार अमेरिकी निवासी वास्वो एक्स वास्वो एवं उदयपुर के राजेश सोनी की हस्त निर्मित रंगीन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी 31 मार्च 2012 तक रहेगी।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि गैलरी के सदुपयोग करने एवं अन्य चितेरो की कलाकृतियां प्रदर्शित हो जिसे पर्यटकों के अलावा अनुसंधानकर्ताओं एवं शोधकर्ताओं को नई जानकारी उपलब्ध हो, इसी के तहत उक्त दोनों चितेरों की कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 नवंबर शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे संस्कृति फाउण्डेशन, नई दिल्ली के निदेशक प्रो. ज्योतिन्द्र जैन करेंगे।
दिल्ली के एक सलाहकारी संस्थान के प्रमोद कुमार के. जी. द्वारा निर्देशित प्रदर्शनी रंगे हुए छायाचित्रों की निरंतर चली आ रही परंपरा को पांच वर्षों से उदयपुर में कार्य कर रहे वास्वो एक्स वास्वो व राजेश सोनी की कलाकृतियों द्वारा व्यक्त करेगी। इस प्रदर्शनी का संदर्भ सिटी पैलेस म्यूजियम में स्थापित पिक्टोरियल आरकाईव्ज ऑफ दि महाराणाज ऑफ मेवाड़ (पीएएमएम) में संरक्षित पूर्ववर्ती कलाकारों के संपूर्ण कलाकृतित्व से लिया गया है।
वास्वो के डिजिटल छपाई से निकाले हुए स्टूडियो छायाचित्रों पर रंग-कार्य राजेश सोनी ने किया है, जिनके दादाजी प्रभुलाल वर्मा महाराणा भूपालसिंह के दरबार में छाया एवं रंग चित्रकार के रूप में प्रतिष्ठित थे। उदयपुर की रंग परंपरा के अनुबंध से एवं यहां की चित्रमयी स्टूडियो परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वास्वो भी अपने छायाचित्रों के लिए विभिन्न हस्तचित्रित पर्दों का पृष्ठ भूमि में उपयोग करते है। प्रदर्शनी में निर्धारित शुल्क से प्रवेश उपलब्धप रहेगा।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply