Header Banner

ढाई सौ बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

BY — November 24, 2011
रोटरी क्लब के शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉ. देवेन्द्र सरीन।

udaipur. रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा हिरण मगरी से. 4 सिकत तुलसी निकेतन में बच्चों के लिये बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें चिकित्सकों की टीम ने 250 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि इस शिविर में अधिकांश बच्चे शारीरिक रूप से स्वस्थ पाये गये लेकिन कुछ बच्चे मौसमी बीमरियों सर्दी, जुखाम, बुखार, नजला आदि बीमारियों से पीडि़त पाये गये। उनका परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। इस अवसर पर डॉ. सुशील साहू, डॅा. राजेश पितलिया, डॉ. सावन जोशी, क्लब सचिव गिरीश मेहता, पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, मनमोहनराज सिंघवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply