गजब ढाया ब्लैक एण्ड व्हाइट चित्रों पर रंगों की कारीगरी ने

BY — November 25, 2011

भगवत प्रकाश फोटो गैलेरी में वास्वो और सोनी की लगी कृतियां

प्रदर्शनी में लगाई जेलेटिन सिल्वर छपाई, तैल रंग से हाथ की रंगाई। इसमें महाराणा भूपालसिंह, राव मनोहरसिंह बेदला, ठाकुर नाहर सिंह, खोड व ड्राईवर दिखाई दे रहे हैं। चित्र सन् 1930-31 की रॉल्स रॉयस में फतहसागर का है।

udaipur. सिटी पैलेस संग्रहालय के जनाना महल स्थित भगवत प्रकाश फोटो गैलेरी में शुक्रवार को अमेरिकी निवासी चित्रकार वास्वो एक्स वास्वो एवं उदयपुर के राजेश सोनी की हस्त निर्मित रंगीन चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी 31 मार्च 2012 तक चलेगी। प्रदर्शनी में निर्धारित शुल्क लेकर प्रवेश किया जा सकेगा।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार सुबह संस्कृति फाउण्डेशन नई दिल्ली के निदेशक प्रो. ज्योतिन्द्र जैन  ने किया। जैन ने कहा कि कूंची, रंगों, कागज एवं केनवास पर अपने हाथ चलाकर ये कलाकार निर्जीव चित्र में प्राण फूंक देते हैं। फाउण्डेशन द्वारा ऐसे चितेरों को मौका देकर सही मायने में कला का सम्मान करना है। फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविंदसिंह मेवाड़ ने चित्रकार वास्वो एक्स. वास्वो के प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी को निहारते प्रो. ज्योतिन्द्र जैन, अरविन्द सिंह मेवाड़, प्रमोद कुमार के.जी. एवं लक्ष्यराजसिंह।

कार्यक्रम में फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, दिल्ली के एक सलाहकारी संस्थान के प्रमोद कुमार के. जी. सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं कलारसिक उपस्थित थे। संचालन मृणालिनी वेंकटेश्वरन ने किया।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *