Header Banner

तकिये से आठ लाख के गहने चोरी

BY — November 29, 2011
घर में पहुंची पुलिस व ग्रामीण।

udaipur. शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर गांव में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने धमाल मचाई और तीन मकानों के ताले तोड़कर करीब 20 तोला सोना और 5 किलो चांदी के जेवर सहित नकद राशि ले गए। चोरों ने तू डाल-डाल, हम पात-पात की तर्ज पर काम करते हुए चोरी की। घर मालिक ने तकिये में सारी रकम छिपाई हुई थी। चोर तकिये को फाड़ कर चोरी कर गए।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक गांव में ही एक अन्य  मकान में सो रहे थे जबकि घर में वृद्धा एवं छोटे बच्चे  थे। गांव के दलीचंद डांगी के गांव में दो मकान हैं। दलीचंद अपने परिवार के साथ मकान में सोने गया था जबकि दूसरे मकान में उसकी मां तथा भानजे-भानजी सो रहे थे। मकान का किरायेदार फैक्ट्रीथ से अपनी ड्यूटी समाप्त  कर रा‍त एक बजे आया था। सुबह 4 बजे वृद्धा उठ जाती है इसलिए घटना एक से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोरों ने मकान का ताला तोड़ा। यहां जमकर तलाशी ली। राशन सामग्री रखने वाले कमरे कोठार में कपड़ों के बीच एक तकिया देखकर चोरों को शंका हुई तो उन्होंकने तकिया फाड़ दिया। उसमें करीब 20 तोला सोने के जेवर जिनमें बजंटी, टड्डा, ओगणिया आदि के साथ पांच किलो चांदी के जेवर ले गए। इस तकिये में रखे दस हजार रुपए नकद भी चोर ले गए। इसी तरह किरायेदार के कमरे का भी ताला तोड़ वहां से सोने की चेन, कान के झुमके, चांदी की पायजेब आदि ले गए। फिर पास ही स्थित एक अन्यझ मकान में भी चोर घुसे लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। दलीचंद को घर आने पर जानकारी मिली। उसने ग्रामीणों को बताया फिर पुलिस को जानकारी दी गई।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply