Header Banner

सन्नी लिओन की प्रतिभा निखारेंगे महेश भट्ट

BY — November 30, 2011

udaipur. अब तक जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु, कंगना राणावत और इमरान हाशमी की प्रतिभा निखारने वाले फिल्म निर्देशक  महेश भट्ट पोर्न स्टार सन्नी लिओन की प्रतिभा निखारेंगे। सन्नी उनकी आने वाली फिल्म जिस्म-२ में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। महेश भट्ट की एक निगाह हमेशा प्रतिभाओं को तलाशने पर लगी रहती है और उन्होंने फिल्म जगत को कई प्रतिभाशाली कलाकारों को तलाश करके दिया है।
जब से सन्नी लिओन ने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के लिए इच्छा जाहिर की है, तभी से फिल्म निर्माताओं के बीच इस एडल्ट फिल्मों की तारिका को अपनी फिल्मों में लेने की होड़ मच गई है। महेश भट्ट उसका पीछा करते-करते बिग बॉस के घर तक पहुंच गए हैं, जहां फिलहाल यह हॉट अदाकारा रह रही है।
udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply