वरिष्ठ पत्रकार कालूलाल जैन का निधन

BY — December 1, 2011

udaipur. तीन दशक से अधिक पत्रकारिता क्षेत्र में सेवाएं देने वाले वयोवृद्घ पत्रकार कालूलाल जैन का गुरुवार को निधन हो गया।  72 वर्षीय जैन एक पुत्र एवं दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड गए हैं। वे लम्बे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने गुरुवार सुबह अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। गुरुवार शाम को उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। जैन ने जनमंगल समाचार पत्र के संपादक एवं प्रकाशक का दीर्घकालिक दायित्व निभाया। उन्होंने विद्यापीठ द्वारा संचालित लोकप्रिय समाचार प्रसारण सेवा जनपद के निदेशक का भी दायित्व निभाया। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *