Header Banner

गरीबों को ठण्ड से बचाने की ‘एक कोशिश’

BY — December 4, 2011

udaipur. ठण्ड ने दस्तक दे दी है। गर्म कपड़ों के बाजार सज चुके हैं। हर आदमी अपने बजट के अनुसार गर्म कपड़ों की खरीदारी करने में लगा है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो ठण्ड से परेशान तो हैं लेकिन सिवाय परेशान होने या मन मसोस कर रह जाने के और कोई चारा नहीं। चाहे कुदरत की मार कहें या नियति का विधान कि उनके पास कोई उपाय नहीं। ऐसे लोग कहीं दूर नहीं, हमारे आसपास ही बहुत हैं जो ठण्ड से ठिठुरते देखे जा सकते हैं। ऐसे गरीब लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की एक कोशिश कर रहा है 94.3 माई एफएम. स्टेशन हेड देवेन्द्र  पाठक ने बताया कि इस प्रयास में अम्बुजा सीमेंट, पेसिफिक यूनिवर्सिटी, सक्सेज पॉइंट, साई हॉलिडे वर्ल्ड, सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टी्ट्यूशंस, आरएसएमएम आदि ने आगे आकर सहायता की है। अधिक जानकारी के लिए 9672980096 और 9828605554 पर संपर्क किया जा सकता है।

udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply