Header Banner

शिल्पग्राम उत्सव 21 दिसम्बर से

BY — December 5, 2011

जिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

udaipur. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रसिद्घ सांस्कृतिक महोत्सव शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर तक होगा। उत्सव के सफल आयोजन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर हेमन्त कुमार गेरा ने सोमवार को शिल्पग्राम में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने केन्द्र निदेशक से कहा कि वे रजत जयंती पर अब तक हुए शिल्पग्राम उत्सव के दौरान विभिन्न प्रमुख गतिविधियों, आयोजनों आदि के फोटोग्राफ सहित वीडियों सी.डी. बनाकर मेलार्थियों एवं शोधार्थियों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने दस दिवसीय उत्सव के दौरान यातायात, पार्किग सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, बिजली एवं मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दोरान कॉपरेटिव विभाग द्वारा स्टॉल भी लगाये ताकि लोगों को उचित दाम पर सामग्री उपलब्ध हो सके।
बैठक में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ.शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि केन्द्र कि रजत जयंती होने से इस बार उत्सव का रंग दुगुना होगा। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में 21 से 25 दिसम्बर तक प्रत्येक दिवस को महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात एवं राजस्थान दिवस के रुप में मनाया जायेगा और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
अतिरिक्त निदेशक मोहम्मद फुरकान खान ने बताया कि मेले में पार्किग एवं यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। दो पहिया वाहन फतहसागर से शिल्पग्राम आ जा सकेंगे जबकि चार पहिया वाहन बडी लिंक रोड से फतहसागर वाया शिल्पग्राम तक आ जा सकेंगे। उन्होंने अब तक सुरक्षा, रोड लाईट, फायर बिग्रेड, पीने के पानी, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेलार्थियों की सुविधा के लिए सूरजपोल एवं शहर के प्रमुख स्थलों से मेला स्थल तक के लिए परिवहन विभाग द्वारा बसों का संचालन किया जायेगा। यह सुविधाएं 20 से 31 दिसम्बर तक उपलब्ध रहेगी।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply