Header Banner

कोन्डे नास्ट ट्रेवलर द्वारा उदयपुर को रीडर्स ट्रेवल्स अवार्ड

BY — December 9, 2011
पुरस्‍कार के साथ बीना काक, केन्‍द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व अन्‍य।

udaipur. कोन्डे नास्ट ट्रेवलर इंडिया की ओर से उदयपुर को प्रतिष्ठित रीडर्स ट्रेवल अवार्ड प्रदान किया गया। राजस्थान की पर्यटक मंत्री बीना काक ने उदयपुर के नंबर 1 टूरिज्म सिटी होने का अवार्ड केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय से प्राप्त किया। उदयपुर की द ओबेरॉय उदय विलास को पसंदीदा होटल के रूप में तथा देवीगढ़ फोर्ट पेलेस का प्रीफर्ड बटिक होटल इन इंडिया के रूप में चयन किया गया है। समारोह में उमर अब्दुला, केप्टन नायर, रेमंड बिक्सन, नकुल आनंद, विक्रम ओबेरॉय, विजय माल्या, मार्सल हंगर ब्यूलर, लेखा पोद्दार, प्रीति तथा प्रिया पॉल, वीर संघवी थे। कोन्डे नास्ट ट्रावेलर विश्व की पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख पत्रिका है। पत्रिका समूह का भारत एशिया का तीसरा संस्करण है। पत्रिका के पाठक पर्यटन स्थल, आवास और परिवहन की विभिन्न श्रेणियों के लिए वोट देकर सर्वश्रेष्ठ का चयन करते हैं।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply