खुराना ने ग्रहण किया पदभार

BY — December 12, 2011
यूआईटी में खुराना को माला पहनाकर स्‍वागत करते सिंधी समुदाय के पदाधिकारी।
यूआईटी गार्डन में मौजूद नागरिक।
चेटक सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अभिवादन करते खुराना। उनके पास बैठे अन्‍य पदाधिकारी।

udaipur. नगर विकास प्रन्यास के नवमनोनीत अध्यक्ष रूप कुमार खुराना ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंपने कहा कि शहर का विकास उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा् कि रोड नेटवर्क सही करना, अधूरे पडे़ कार्यों को पूर्ण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अतिक्रमण, अवैध कब्जे बिलकुल हटाए जाएंगे। लोगों को एक माह में निर्माण की अनुमति मिल जाए, ऐसी व्यपवस्था की जाएगी। आयड़ के विकास और उदयपोल से कोर्ट सर्किल तक के फ्लाईओवर के कार्य को भी प्राथमिकता से लिया जाएगा। पत्रकारों को भूखण्ड आवंटन को लेकर खुराना ने एक बार फिर पत्रकारों को झुनझुना पकड़ाते हुए कहा कि आप ही लोगों की एक समिति बनाएंगे जो पत्रकारों का चयन करेंगे। उन्हेंन भूखण्ड दिए जाएंगे।
इससे पूर्व ढोल-नगाड़ों के साथ चेतक सर्किल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में गहलोत सरकार के तीव वर्ष पूर्ण होने पर एक फोल्डडर का विमोचन किया गया। यहां से जुलूस के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ यूआईटी पहुंचे और पद ग्रहण किया। यूआईटी के मुख्यि द्वार से अंदर कार्यालय तक खुराना को पैदल ही सफर तय करना पड़ा। कार्यकर्ताओं व कांग्रेस पदाधिकारियों से कहीं अधिक झूलेलाल सेवा समिति व सिन्धी  समुदाय के संगठनों के पदाधिकारी काफी संख्या  में मौजूद थे। उनके साथ उच्च  शिक्षा मंत्री डॉ. दयाराम परमार, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, शहर जिला कांग्रेस अध्य क्ष नीलिमा सुखाडि़या, कांग्रेस नेता दिलीप सुखाडि़या, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला, निवर्तमान प्रवक्ता दिनेश दवे आदि मौजूद थे।

ट्रस्टी बनेंगे या नहीं?

पिछले कार्यकाल की तरह खुराना के ट्रस्टीच नहीं बनान के मद्देनजर इस बार भी कार्यकर्ताओं में खासी चर्चा रही। कहीं पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी ट्रस्टी नहीं बनाये तो…..। हालांकि ट्रस्टियों के लिए कार्यकर्ता अपने हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और अपनी-अपनी जुगत लगाए हैं। उधर सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को चुनाव जीतना है तो कार्यकर्ताओं को विश्वापस में लेने के लिए ट्रस्टियों की नियुक्ति भी करनी होगी। जानकारों का मानना है कि जमीन से जुडे़ कार्यकर्ताओं का खुराना से कभी संपर्क नहीं रहा। विधानसभा चुनाव सिर्फ एक बार लडे़ और वो भी हार गए। उसके बाद सिर्फ मनोनयन से ही कांग्रेस में बने रहे हैं।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *