बढ़ी सर्दी, कोहरे का असर

BY — December 17, 2011
सुबह कोहरे के साये में स्‍कूल जाते बच्‍चे।

udaipur. सर्दी के मौसम का प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। न्यू नतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। धूप की राहत भी सुबह काफी देर से मिल रही है, वहीं सुबह कोहरे का प्रभाव देखा जा सकता है। सूर्यास्त  के साथ ठंड का असर शुरू होने लगा है। रात में ठंड का काफी असर देखा जा सकता है। शहरवासी अलाव तापकर तो गर्म कपडे़ पहनकर ठंड से राहत पाने की जुगत कर रहे हैं। लोगों के खाने का मेनू भी बदल गया है। मक्‍का से बने व्‍यंजन दाल-बाटी, ढोकले, गेरिया आदि प्रमुख रूप से पसंद किये जा रहे हैं वहीं मक्‍का की गर्मागर्म राब भी मेनू में शामिल हो गई है। शाम को गर्मागर्म दूध पीने वालों की संख्‍या में खासी वृद्धि हुई है। सुबह स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों को गर्म कपड़ों में लिपटे देखा जा सकता है।

कोहरे की आगोश में फतहसागर।

udaipur news

 

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *