Header Banner

श्वेतोपहार रविवार पर निकली रैली

BY — December 18, 2011
उदयपुर में सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से रविवार को निकाली गई रैली।
रैली में शामिल सांता क्‍लाज।
चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्‍म की झांकी।

 udaipur. क्रिसमस से पहले आने वाले रविवार को श्वेतोपहार दिवस मनाया गया। चर्च में गरीबों के लिए सफेद रैपर किये गिफ्ट बांटे गए वहीं सर्व धर्म मैत्री संघ की ओर से पटेल सर्किल से रैली निकाली गई। इसमें सांता क्लाज ने टॉफियां सहित कई गिफ्ट बांटे वहीं कई झांकियां भी सजाई गई थीं। बच्चे सफेद पोशाक पहनकर रैली में शामिल हुए तो क्रिसमस ट्री भी सजाया गया था। चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म की आकर्षक झांकी सजाई गई। चर्च में विशेष प्रार्थनाएं हुई। रैली में शहर के विभिन्न  स्कू्लों सेंट ग्रेगोरियस, सेंट एंथोनी, सेंट पॉल्से आदि के बच्चें शामि हुए। चेटक स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में फादर इम्मानुएल डामोर ने संदेश पढे़।
प्रवक्ता  परमिनास मैथ्यू ने बताया कि देश में भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने के उद्देश्यो को लेकर क्रिसमस वीक के तहत निकाली जाने वाली रैली उदयपोल, सूरजपोल, अश्विनी बाजार, हा‍थीपोल, चेटक सर्किल होती हुई सेंट पॉल्स स्कूल पर संपन्ना हुई। रैली का जगह-जगह निरंजनी अखाडे़ के महंत सुरेश गिरी, सिख समुदाय के देवेन्द्रसिंह पाहवा, बिलाल वारसी आदि ने स्वागत किया। उन्हों ने बताया कि समापन पर सेंट पॉल्स  स्कूल में बिशप जोसफ पतालिल का संदेश हुआ।
udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply